श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- मध्य प्रदेश में इंदौर-भोपाल रोड पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीहार के करीब एक कार खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो और तीन लोग घायल हो गए। नेमा परिवार परिवार राजस्थान से लौटा था और भोपाल जा रहा था। बताया जा रहा की कर में सवार संध्या नेमा भोपाल एसबीआई में एजीएम हैं।
सीहोर। इंदौर-भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। दरबार ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए भोपाल के निजी अस्पताल ले जाया गया और मृतकों का पीएम सीहोर अस्पताल में किया जा रहा है। परिवार राजस्थान से लौटा था और भोपाल जा रहा था। बताया जा रहा की कर में सवार संध्या नेमा भोपाल एसबीआई में एजीएम हैं। यह दुर्घटना सुबह लगभग 6 बजे के आसपास हुई।
मृतकों और घायलों की पहचान
पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से हुआ। नेमा परिवार महू से भोपाल जा रहा था।
मृतकों के नाम
- संध्या नेमा (56 वर्ष), पत्नी सुनील नेमा, निवासी इंदौर।
- मृदंग नेमा (28 वर्ष), पिता संजीव नेमा, निवासी भोपाल।
घायलों के नाम
- सुनील नेमा (60 वर्ष), पिता अर्जुन लाल नेमा, निवासी इंदौर।
- संजीव नेमा (45 वर्ष), पिता मोहन नेमा, निवासी एमपी नगर, भोपाल।
- मीनल नेमा (40 वर्ष), पत्नी संजीव नेमा, निवासी एमपी नगर, भोपाल।
हादसे का कारण
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। कार चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को समय रहते देख नहीं पाया। माना जा रहा है कि कार की गति भी काफी अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे बमुश्किल दूसरे वाहन के जरिए खींचा गया।








