SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Raipur News: सातवीं मंजिल से अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, बाल–बाल बचीं दो महिलाएं; Video Viral

Raipur News: सातवीं मंजिल से अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, बाल–बाल बचीं दो महिलाएं; Video Viral

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       Raipur lift accident: डीडी नगर इलाके स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 अपार्टमेंट में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंद्रप्रस्थ फेस–2 अपार्टमेंट में लगी लिफ्ट 7वें फ्लोर से अचानक नीचे गिरने लगी। उस दौरान लिफ्ट में दो महिलाएं थी। गनिमत यह रही कि किसी भी महिला को गंभीर चोट नहीं आयी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

राजधानी के डीडी नगर इलाके में स्थित इंद्रप्रस्थ फेस–2 अपार्टमेंट में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। परिसर में लगी लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल से बेकाबू होकर नीचे गिर गई। हादसे के वक्त लिफ्ट में दो महिलाएं सवार थीं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिफ्ट को अचानक फ्री-फॉल की तरह नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि बड़ी राहत की बात यह है कि दोनों महिलाएं सुरक्षित बताई जा रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाएं ऊपर जा रही थीं तभी अचानक झटका लगा और लिफ्ट तेज आवाज के साथ नीचे जा गिरी। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने लिफ्ट मेंटेनेंस, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और बिल्डिंग प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लिफ्ट की सर्विसिंग लंबे समय से ठीक ढंग से नहीं हो रही थी, जिससे यह बड़ा हादसा हो सकता था।

उधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए मिली है। अब तक किसी भी निवासी या पीड़ित की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us