SUBSCRIBE NOW

FOLLOW US

Search
Close this search box.
Home » राज्य » Boiler Blast: डोंबिवली की फैक्ट्री के मालिक पर FIR, गैर इरादतन हत्या का आरोप, रसायनों के भंडारण में लापरवाही

Boiler Blast: डोंबिवली की फैक्ट्री के मालिक पर FIR, गैर इरादतन हत्या का आरोप, रसायनों के भंडारण में लापरवाही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। एफआईआर में मालिकों/निदेशकों मालती प्रदीप मेहता, मयाल प्रदीप मेहता और अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम हैं, जो फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे।

महाराष्ट्र . 24 may2024 11:37 am. padma mishra.

Dombivli Boiler Blast FIR against owners accused of culpable homicide see Photos

 

एफआईआर के अनुसार, अधिकारियों ने रसायनों के मिश्रण और भंडारण में सावधानी नहीं बरती, वह भी यह जानते हुए कि छोटी सी चूक से विस्फोट हो सकता है। विस्फोट के लगभग 12 घंटे बाद, ठाणे जिले में मानपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 1.50 बजे एफआईआर दर्ज की थी।
Dombivli Boiler Blast FIR against owners accused of culpable homicide see Photos
आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304), जानबूझकर चोट पहुंचाने और ज्वलनशील पदार्थ और विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है।
Dombivli Boiler Blast FIR against owners accused of culpable homicide see Photos

एफआईआर में बताया गया कि विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि इससे घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कारखाने के आसपास की कारों, सड़कों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा।

Dombivli Boiler Blast FIR against owners accused of culpable homicide see Photos

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने गुरुवार को बताया कि फैक्ट्री में खाद्य रंगों का उत्पादन किया जाता है। इसमें पेरोक्साइड का इस्तेमाल होता है। यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील और अस्थिर रसायन है। यह कुछ परिस्थितियों में हिंसक विस्फोट का कारण बन सकते हैं।

Dombivli Boiler Blast FIR against owners accused of culpable homicide see Photos

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

  • buzz4ai
  • digitalconvey
  • marketmystique
  • digitalgriot
  • buzzopen

READ MORE

Join Us