SUBSCRIBE NOW

Search
Close this search box.
Home » राज्य » डकैती के विरोध में किसान की हत्या: घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

डकैती के विरोध में किसान की हत्या: घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
Budaun News: के इस्लामनगर क्षेत्र में पांच बदमाशों ने किसान के घर डकैती डाली। विरोध करने पर किसान को पीटकर मार डाला। शुक्रवार सुबह जब लोगों को वारदात की जानकारी हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 
बदायूं . 24may 2024 11:46 am . padma mishra.

Miscreants killed a farmer during the robbery in Badaun

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर मढ़ैया में बृहस्पतिवार रात बड़ी वारदात हुई। रात करीब 1:30 पांच बदमाश किसान महेश के घर में घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। करीब दो लाख रुपये का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान महेश को पीट-पीटकर मार डाला।

किसान महेश (35) मूलरूप से संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। अल्लैहपुर मढ़ैया में उनकी ननिहाल है। करीब 30 साल पहले उनकी मां महेश और उनके बड़े भाई को लेकर यहां आ गई थी। फिलहाल दोनों भाई अलग अलग रह रहे थे।

बृहस्पतिवार रात महेश अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच पांच बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने महेश के परिवार को बंधक बना लिया। उनके दो बच्चों को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया और फिर घर में लूटपाट शुरू कर दी।

जेवर नकदी लूटी, विरोध पर हत्या
किसान की पत्नी ममता से गले में पड़ी हसली उतरवा ली। कुंडल पाजेब भी लूट लिए। एक दिन पहले ही महेश अपना लहसुन बेचकर आए थे। घर में 50 हजार रुपये रखे थे। वह भी लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने महेश के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। फिर मरा जानकर छोड़कर भाग गए। सुबह करीब 4:00 बजे ममता ने पड़ोसियों को सूचना दी।

तब पड़ोसी उनके घर आए और किसान को इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, सीओ सुशील कुमार सिंह और बाद में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बदमाशों की तलाश को पुलिस टीम लगा दी है। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तेज कर दी थी टीवी की आवाज
बदमाशों ने वारदात के दौरान टीवी की आवाज काफी तेज कर दी थी, जिससे उनके पड़ोसी चीख पुकार न सुन सके। रात 2 घंटे तक बदमाश महेश के घर में रहे और लूटपाट करते रहे।

घर से जाने के बाद दोबारा आए थे बदमाश
महेश की पत्नी ममता के मुताबिक सभी बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जब वह लूटपाट करने के बाद उनके घर से निकल रहे थे। तब महेश ने यह कहा था कि उसने पहचान लिया है, वह उनके खिलाफ कार्रवाई कराएगा। यह सुनकर बदमाश दोबारा लौट कर आए और फिर महेश के ऊपर हमला कर दिया। उन्हें लाठी डंडे से पीटा और उसका गला भी दबाया गया, जिससे महेश की मौत हो गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

  • buzz4ai
  • digitalconvey
  • marketmystique
  • digitalgriot
  • Marketing Hack4u

READ MORE

Join Us