श्रेया न्यूज़
बस में सवार 10 लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Haryana .18 May 2024 11:39 AM padma mishra
तावड़ू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार 10 लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया।साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत देर से पहुंची। तब तक बस में सवार लोग बुरी तरह झुलस चुके थेजिनमें आठ की मौत हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।
हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। करीब दो दर्जन घायल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इसके अलावा तावडू एसडीएम संजीव कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार व डीएसपी आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया।फिलहाल मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।