श्रेया न्यूज़ ,
MP News: शहडोल में एक छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां दोस्त के साथ घूमने आई दसवीं की छात्रा से गैंगरेप किया गया है। शहडोल एसपी ने बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
शहडोल |07may2024.1:28 PM.
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ 5 अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। तभी उसे उसका एक दोस्त मिल गया। वह अपने दोस्त के साथ केंद्रीय स्कूल की तरफ घूमने आ गई, तभी केंद्रीय स्कूल के पास 5 युवक आ पहुंचे।
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। फटे कपड़े और बदहवाश हालत में छात्रा अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। वहां उसने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर महिला थाना पहुंचे। पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। शहडोल एसपी ने बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे